पंडरिया।नगर सहित ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।नगर के जोरा मंदिर,भांडी मंदिर,जमात मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से ही भक्त पहुँचते रहे,वहीं मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।मंदिरों में इस अवसर पर झूला लगाकर श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई।लोग इस अवसर पर अपनी मनोकामना पूर्ण करने उपवास रखे। जोरा मंदिर में आकर्षक झूला व श्री राधा कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया था।नगर के अलावा कुंडा, दूल्लापुर,महली,किशुनगढ़,पाढ़ी,कुम्ही,पांडातराई, रुसे,मोहगांव,बघर्रा,कापादह,बाघामुड़ा,खैरझिटी,कोदवागोड़ान,महका,सेन्हाभाठा,माकरी,दामापुर,पेंड्री,पौनी सहित सभी गांवों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया।

झांकी बनवाई गई-नगर के जोरा मंदिर में श्री राधा कृष्ण को आकर्षक झांकी बनवाई गई।जिसमें नगर के अनेक लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।जोरा मंदिर समिति द्वारा शाम 4 बजे से 7 बजे तक झांकी प्रस्तुत करने का समय दिया गया था।जिसमें नगर के लोगों ने बच्चों को आकर्षक ढंग से राधा व श्री कृष्ण के रूप में तैयार कर पहुंचे थे।समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट देकर पुरष्कृत किया गया।
शिव लिंग को कृष्ण का रूप दिया गया-नगर के जोरा मंदिर में स्थित शिव लिंग को श्री कृष्ण का रूप देकर विशेष श्रृंगार किया गया।शिव लिंग को बांसुरी,मोर पंख व श्याम रंग से श्री कृष्ण का स्वरूप दिया गया।







