पंडरिया।महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार महिला मोर्चा मंडल पंडरिया द्वारा मंगलवार को अनुसूचित जनजाति समाज के महिला के साथ यादव समाज के भवन में बैठक रखकर सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री भावना वोहरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी पाहुजा, महिला प्रदेश सदस्य सविता ठाकुर एवं जनपद सदस्य उत्तरा साहू मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा के उपस्थिति में सामाजिक समानता पखवाड़ा का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
भावना बोहरा सहित सभी अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए एकजुट रहते हुए जागरूक रहने कहा।साथ ही महिलाओं की राजनीति व अन्य क्षेत्रों में सहभागिता को बताते हुए महत्वपूर्ण बताया।इस दौरान विश्वासनी सत्यम, पूर्णिमा शर्मा, बेला ढीमर ,कामिनी यादव, अनीता धुर्वे, रेखा देवांगन, भारती मिश्रा, रागिनी यादव, प्रभा यादव, कविता शांडिल्य ,दीप्ति गुप्ता, संतोषी जायसवाल,अरुण यादव, शिवरानी यादव, उमा यादव, वर्षा साहू, नीलू आनंद, निशा मानिकपुरी सहित अनेक लोग उपस्थित रही।
