पंडरिया।छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा रामगढ़ महोत्सव में एक शानदार इंफ्लुएंसर्स मीट और कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें ब्लाक के ग्राम डोमसरा निवासी ओमप्रकाश पटेल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रदेश की खूबसूरती और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने वाले कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन (सरगुजा) ने यह आयोजन किया।जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।यह सम्मान छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन को करोड़ों लोगों तक पहुंचाने के लिए दिया गया।इसका उद्देश्य: राज्य के प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को डिजिटल दुनिया के जरिए वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है।






