पंडरिया : डड़सेना कलार समाज के सामाजिक बैठक का हुआ आयोजन,सामाजिक प्रकरणों का किया गया निराकरण

पंडरिया।डडसेना कलार समाज पंडरिया का सामाजिक बैठक ग्राम पेंड्रीखुर्द में रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना, आरती, एवं दीप प्रज्वलित कर समाज की सुख एवं समृद्धि की कामना भगवान से करते हुवे किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपेंद्र जयसवाल ( जिला अध्यक्ष डडसेना कलार समाज कबीरधाम) ,बृजनंदन जयसवाल ( पंडरिया परिक्षेत्र अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि उमराव डडसेना (जिला महामंत्री), श्रवण सिन्हा(जिला सचिव),आत्माराम जयसवाल ( जिला उपाध्यक्ष), अवध जायसवाल (जिला उपाध्यक्ष), पुनाराम जयसवाल ( छात्रावास प्रमुख),रमेश जयसवाल ( जिला संरक्षक), सालिक रामजायसवाल (जिला संरक्षक),धनीराम जयसवाल (जिला संरक्षक), श्याम लाल जयसवाल, लोहारा परिक्षेत्र अध्यक्ष, बद्री जयसवाल कवर्धा परीक्षेत्र अध्यक्ष, भूपत जयसवाल बोड़ला परीक्षेत्र अध्यक्ष, अमृत सिन्हा थे।बैठक में पंडरिया परी क्षेत्र के लेखा जोखा पर चर्चा किया गया ।पंडरिया परिक्षेत्र समिति का पंजीयन संबंधी जानकारी दिया गया।पंडरिया नगर में सामाजिक भवन हेतु जमीन संबंधित चर्चा कर सहयोग राशि हेतु सभी सदस्यों से तथा स्वजाती बंधुओं सेआग्रह किया गया।रामसहाय डडसेना, जुटेल राम जयसवाल, अनुज राम जायसवाल,सालिक राम जायसवाल, नकुल जायसवाल (सहसचिव पंडरिया परीक्षेत्र) का श्रीफल एवं साल के साथ सम्मान किया गया। अन्य सामाजिक समस्याओं का निराकरण किया गया।