पंडरिया : नाली बनाने के बाद मिट्टी सड़क पर छोड़ा,कांक्रीट सड़क पर कीचड़,चलना हुआ मुश्किल


पंडरिया।नगरपालिका अन्तर्गत कुबा खुर्द संत रविदास वार्ड में लोगों को कांक्रीट सड़क पर कीचड़ में चलना पड़ रहा है।ग्रामीणों के लिए विकास एक समस्या बन गई है। करीब डेढ़ महीने पहले यहां नाली निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए थे।जहां नाली निर्माण किया गया।किंतु नाली निर्माण के लिए खोदे गए मिट्टी को वहीं कांक्रीट सड़क पर छोड़ दिया गया है।जो अब बरसात होने पर कीचड़ का रूप ले लिया है।वार्ड वासी कई बार इसकी शिकायत मौखिक रूप से कर चुके हैं।किंतु मिट्टी नहीं हटाया गया है।परिणामस्वरूप अब सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है।मोहल्ले के राजू ठाकुर ने बताया नाली बनने से पहले सीसी रोड था,जहां मिट्टी डाल दिया गया है।सीसी रोड अब कीचड़ वाली सड़क में तब्दील हो गई है।जिसके कारण कीचड़ फैल गया है तथा पैदल चलते नहीं बन रहा है।उन्होंने बताया कि इससे पहले ग्राम पंचायत में ऐसी स्थिति नहीं थी,नगरपालिका बनने के बाद लोगों को सुविधा मिलने के बजाय कीचड़ में चलना पड़ रहा है।उन्होंने जल्द ही मिट्टी हटाकर कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है।
“निरीक्षण कर सड़क से मिट्टी हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
यमन देवांगन,सीएमओ नगरपालिका परिषद पंडरिया।