पंडरिया : धर्म जागरण और जनकल्याण हेतु स्वर्णा लेडीज ग्रुप ने की महाआरती

पंडरिया।नगर के वार्ड क्रमांक 18 दुर्ज़ाबन्द पारा स्थित तालाब में शिव महापूजा और गंगा महाआरती का अठारहवां साप्ताह विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में उमा पाठक एवं पवन पाठक के साथ ‘स्वर्णा लेडीज ग्रुप’ की सभी मातृशक्तियों ने भाग लेकर विधिविधान से स्तुति और महाआरती कर सर्वत्र सुख समृद्धि की कामना की।

इस अनूठे आयोजन पर स्वर्णा लेडीज ग्रुप की ओर से उमा पाठक ने धर्म जागरण को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को धर्म का अनुशरण करने की बात कही और इस आयोजन को परमात्मा की अनुभूति के साथ विकार नष्ट करने वाला अविस्मरणीय महाआरती बताया।

पवन पाठक और उमा पाठक द्वारा ‘आकाश दीप’ दान करते हुए आसमान की ओर प्रज्वलित कर मां गंगे का आशीर्वाद लिया गया। इस पुनीत अवसर पर विजय ताम्रकार परिवार और महामाया सेवा समिति द्वारा स्वर्णा लेडीज ग्रुप के सदस्यों को उनके लोककल्याणकारी ,जनहित के कार्यों और उसके सफल आयोजन हेतु ‘भगवान भोलेनाथ का तैल चित्र’ प्रतीकात्मक रूप से प्रदान किया गया।
इस भव्य महाआरती में देवेंद्र गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, बद्री शुक्ला, संजय सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता और जीवन देवांगन आचार्य आशीष शर्मा ,यश शर्मा,अभिषेक शर्मा , दिनेश गुप्ता, सरस श्रीवास्तव ,सीमा ताम्रकार,संगीता हलवाई सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।