पंडरिया।नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अयोध्या में आयोजीत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर सोमवार को नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।इससे पूर्व नगर को भगवा ध्वज से सजाया गया था।जो आकर्षण का केंद्र रहा।गांधी चौक में विशाल भगवा ध्वज लगाकर भगवान श्री राम की बड़ी तस्वीर लगाकर सजाया गया था।इसके अलावा गांधी चौक से महामाया चौक,कवर्धा मार्ग,पुराना बस स्टैंड लोरमी मार्ग,बैरागपारा सहित सभी गलियों में भगवा ध्वज लगाकर सजाया गया था।इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित हिन्दू संगठनों ने दोपहर को नगर के दुर्जाबन्द पारा स्थित हनुमान मंदिर से महामाया मंदिर,शनि मंदिर ,गांधी चौक, पुराने बस स्टैंड ,चैनपुरा रोड होते विशाल शोभायात्रा निकाली गई।जो पुनः गांधी चौक पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई।उक्त शोभायात्रा में सभी वर्ग के युवा ,बच्चे, महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए।गांधी चौक में दुर्ग परीक्षेत्र प्रमुख राममुरारी यादव द्वारा उद्बोधन दिया गया।जिसके पश्चात क्षेत्र के करीब 20 से अधिक उन कार सेवकों को श्रीफल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,जिन्होंने अयोध्या में कार सेवा कर अपना योगदान दिया था।जिसके पश्चात देर शाम गांधी चौक में दीप व अतिशबाजी कर दिवाली मनाया गया।गांधी चौक के अलावा नगर के सभी घरों,गलियों में दीप प्रज्वलित की गई।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नगर में भारी उत्साह रहा।




विधायक हुई शामिल-शोभायात्रा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई।संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई,जहां आम लोगों के साथ एलईडी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखा।जिसके बाद हनुमान मंदिर से शोभायात्रा में शामिल होकर गांधी चौक पहुंची तथा लोगो को संबबोधित किया।
जगह जगह प्रसाद वितरण हुआ– प्राण -प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर नगर में जगह-जगह भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा गांधी चौक लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया,वहीं सिक्ख समाज द्वारा गुरुद्वारा के सामने प्रसाद वितरण किया गया।व्यापारी कल्याण संघ द्वारा थाना स्थित हनुमान मंदिर,हरिनाला चौक, जमात मंदिर,भांडी मंदिर,मैनपुरा हनुमान मंदिर ,महामाया मंदिर,में प्रसाद वितरण किया गया।नगर के सभी मंदिरों व चौक चौराहों में भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
विप्र समाज ने किया विविध आयोजन-अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर ब्राह्मण समाज पंडरिया द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्राह्मण समाज पंडरिया द्वारा तीन दिवसीय रामोत्सव कार्यक्रम रखा गया।आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिवस 20 जनवरी दिन शनिवार को नगर के महामाया मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ की शुरुआत से हुई ।जिसका हवन-पूजन , पूर्ण आहुति एवं ब्राह्मण भोज 21 जनवरी दिन रविवार को हुआ।जिसमे मुख्य यजमान नवल किशोर पांडेय रहे तथा अयोध्या में श्री रामचन्द्र के प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी सोमवार को ब्राह्मण समाज ने विप्र भवन में सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ कर महामाया मन्दिर प्रांगण में विशाल भंडारा का आयोजन किया।






