पंडरिया।नगर के सरस्वती मंदिर में 12 वी बायोलॉजी बारहवीं में केवल एक छात्रा ही परीक्षा दिला रही है।शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते केवल एक छात्रा को परीक्षा दिलाना पड़ रहा है।जबकि नगर में कई परीक्षा केंद्र हैं,किसी भी केंद्र में बच्चे को परीक्षा में शामिल कराया जा सकता था।छात्रा सुभिक्षा तिवारी एम्बिशन स्कूल में पढ़ती है।जो 12 वी बायोलॉजी में अकेली है।एम्बिशन स्कूल का परीक्षा केंद्र प्रति वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर में रहता है।जिसके अनुसार इस वर्ष भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।परीक्षा केंद्र का निर्धारण करते समय यदि इस बात का ध्यान अधिकारियों द्वारा दिया गया होता तो बच्चे को आकेले परीक्षा नहीं दिलानी पड़ती।


एक परीक्षार्थी के लिए सारी व्यवस्था-एक परीक्षार्थी के लिए शासन को एक केंद्राध्यक्ष,एक सहायक केंद्राध्यक्ष,एक पर्यवेक्षक,एक गाड, एक प्यून की लगानी पड़ रही है,वहीं परीक्षार्थी को भी अकेले परीक्षा दिलाने में भी असहज महसूस होता है।प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में सम्बन्ध में समय पूर्व ध्यान देना चाहिए।








