पंडरिया।नगर में पैग़म्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ पौधारोपण किया गया।तत्पश्चात बाद ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले हमीदउल्ला खान के नेतृत्व में भोरमदेव ब्लड बैंक एवं जीवन दीप समिति कबीरधाम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 30 यूनिट ब्लड डोनेट किये गये। पंडरिया, मंझोली, देवपुरा के अशरफ, अकरम, अज़हर, रफीक, वाशीम, हातिम, अबूबकर, अमीन, इस्माइल, हाजी इशाक, अमीर, सादिक, इमरान, अफ़रोज़, अल्ताफ, शेख अलीम, फ़िरोज़, असलम, मुंनौवर, कुद्दूस, लियाक़त जीतेन्द्र चंद्रवंशी, धनंजय चंद्रवंशी, मो. रफ़ी भाईयों ने इस दौरान रक्तदान किया। मुस्लिम समाज के द्वारा जुलुस ए मुहम्मदी निकाला गया,फिर मस्जिद में परचम कुशाई हुई औऱ मस्जिद के इमाम साहब के द्वारा पुरे हिंदुस्तान के लोगों के लिए अमन, चैन की दुआ मांगी गयी।जिसके पश्चत प्रोग्राम का इख़्तिताम किया गया। जिसमें पंडरिया व आसपास के लोगों ने मिलकर ईद मिलादुन्नबी की खुशियाँ बाँटी।







