पंडरिया : नगर देवांगन समाज का तीन दिवसीय परमेश्वरी महोत्सव 2 फरवरी से

पंडरिया।नगर के देवांगन समाज के तत्वाधान में तीन दिवसीय परमेश्वरी महोत्सव एवं देवांगन समाज भवन उद्घाटन समारोह का आयोजन मानस बुनकर देवांगन भवन पाढ़ी रोड में 2 फरवरी से किया जा रहा है।जिसमे मुख्य अतिथि गिरीश देवांगन (अध्यक्ष, छ.ग. खनिज विकास निगम (केबिनेट मंत्री दर्जा) रहेंगे।पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर अध्यक्षता करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेन्द्र देवांगन (जिलाध्यक्ष देवांगन समाज कबीरधाम), रामसहाय देवांगन (मेहर देवांगन समाज पण्डरिया),नवीन जायसवाल, (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पण्डरिया), मनीष शर्मा (जिला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब कवर्धा) उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम 02 फरवरी गुरूवार को प्रारम्भ होगा।जिसमें
मूर्ति स्थापना, पूजन, रंगोली एवं गरबा सायं 6 बजे, सेवा गीत रात्रि 9 बजे से होगा।03 फरवरी शुक्रवार को चढ़ोत्तरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भवन उद्घटन एवं अतिथि दोपहर 1 बजे से अतिथि उद्बोधन होगा।वहीं समारोह के तीसरे दिवस 04 फरवरी शनिवार हवन, पूष्पवर्षा, 51 थालों से महाआरती, भव्य शोभायात्रा, विसर्जन, पुरस्कार वितरण, भण्डारा के आयोजन के साथ महोत्सव संपन्न होगा।