पंडरिया : पिंडदान व जन्मदिन के अवसर पर किया गया पौधारोपण


पंडरिया।ब्लाक के ग्राम कुंडा नवापारा पेण्ड्रीकला निवासी शिक्षक कलीराम चंद्राकर के यहां बड़े उनके भैया स्व. कुलदीप कुमार चंद्राकर (अधिवक्ता)के छः माही पिंडदान एवं पुत्र ऐश्वर्य चंद्राकर व सुपौत्री नीलम चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर कदम का दो पौधा रोपित कर संरक्षित किया गया। इसमें स्व. कुलदीप चंद्राकर की धर्मपत्नी दीपमाला,पुत्र भूपेश, तन्मय एवं परिवार के रिश्तेदार पद्मावती, सुनैना, संगीता एवं भीष्म, शैलेन्द्र, नरेंद्र, भूपेन्द्र,पथिक, कुंदन, गौतम दिनेश चन्द्राकर के साथ ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अजय कुमार चंद्राकर उपस्थित रहे।