पंडरिया। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया।ब्लाक के ग्राम पीपरमाटी के कार्यक्रम में उपस्थित पंडरिया खंड के खंड कार्यवाह होरीलाल गबेल ने कहा वृक्ष जीवन का आधार है,इसलिए हमारे संस्कृति में वृक्षों की पूजा की जाती है।श्री गबेल ने स्वयंसेवकों से अपने जीवन काल में कम से कम 10वृक्ष लगाने का आग्रह किया।कुंडा में हुए कार्यक्रम में जिला सेवा प्रमुख रघुनन्दन गुप्ता ने कहा पर्यावरण असंतुलन चिंता का विषय है। इसे दूर करने के लिए हम सबको प्रयास करना होगा।श्री गुप्ता ने कहा समय रहते हम सबको जागरूक होना होगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया।विभिन्न स्थानों में हुए कार्यक्रम में कबीरधाम जिला के संघ चालक दानेश्वर सिंह परिहार,विभाग प्रचारक रोशन साहू ,विभाग बौद्धिक प्रमुख राममुरारी यादव, जिला व्यवस्था प्रमुख रामनाथ राजपूत,खंड के बौद्धिक प्रमुख रामखिलावन साहू,शारीरिक शिक्षण प्रमुख गिरिज साहू,किसान कार्य प्रमुख नन्द कुमार यदु, चंद्रकिशोर प्रजापति,बाल कार्य प्रमुख उमेंद यादव,दिनेश जायसवाल, ईश्वरी साहू, राकेश चंद्राकर,दिनेश साहू, कामता साहू व सैकड़ो स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।

- July 22, 2024
पंडरिया : गुरुपूर्णिमा पर हुआ पौधरोपण, स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर किया वृक्षारोपण
- by Raju Verma