पंडरिया : नगर के विशाल शर्मा बने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छग के विशेष आमंत्रित सदस्य

पंडरिया।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की घोषणा की गई । जिसमें रवि भगत के अनुशंसा पर विशाल शर्मा (उपाध्यक्ष नगर पंचायत पंडरिया) भारतीय जनता युवा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।जिस पर शहर एवं ग्रामीण युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।