पंडरिया के देवेंद्र गुप्ता समाजिक संगठन के बने प्रदेश अध्यक्ष, हुआ भव्य सम्मान

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया :-नगर में आयोजित कसोधन वैश्य गुप्ता समाज द्वारा सप्तम अधिवेश रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उक्त आयोजन में आस- पास के जिलों से गुप्ता समाज के हजारों बुजुर्ग,यूवा,पुरुष,महिलाए और बच्चे आयोजन में समलित हुये।नगर में निकली गुप्ता समाज की इस भव्य शोभा यात्रा में नव नियुक्त गुप्ता सामाज के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता सहित उपस्थित गुप्ता समाज के वरिष्ट जनों को न.प.अध्यक्ष राजिन गायकवाड़,पार्षद देवकुमारी खोवा भास्कर,पद्मनी तिवारी,संजू चंद्रभान टंडन,व्यापारी संघ अध्यक्ष संतोष जैन,पूर्व अध्यक्ष हरीश जैन,दिलीप जैन,सतेंद्र चौहान,गुरुनाम सिंग,पार्षद स्यामु धूलिया,शंकर राव,राजकुमार अंनत,चंदन मानिकपुरी,दीपेश बंगानी,चंद्रभान कोशले,तेजस्वी चंद्रवंशी,दिनेश चंद्रवंशी,नितिन जैन की उपस्थिति में तिलक लगाकर,माला के साथ स्वागत किया गया।हर बार की तरह इस बार भी सामाजिक सतभाव के साथ आनंद सिंह के नेतृत्व में शोभा यात्रा में यात्रियों का स्वागत किया गया।जनपद के पूर्व सभापति कांग्रेस नेता आनंद सिंह द्वारा पंडरिया नगर में निरंतर सभी समाज,वर्गो के ऐसे विशेष पर्व या यात्राओं में मंच बनाकर फुल,माला,आरती और मीठा वितरण कर स्वागत किया जाता है।