राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । छत्तीसगढ़ राज्य में खाद्य विभाग के अंतर्गत खाद्य निरीक्षक(फ़ूड इंस्पेक्टर) के पद पर भर्ती परीक्षा व्यापम के द्वारा फरवरी 2022 में आयोजित की गई थी। जिसके पश्चात चयन सूची जारी कर दावा आपत्ति मांगी गई थी।जिसका चयन सूची जारी कर दिया गया है। जिसमें नगर के योग शिक्षक तामस्कर तिवारी के पुत्र कृपेन्द्र तिवारी का चयन खाद्य निरीक्षक में हुआ है। जिनकी पदस्थापना नवनिर्मित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में हुआ है। इनकी यह नियुक्ति से नगर हर्ष व्याप्त है।साथ ही नगर के गौरव का विषय है।






