एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के  प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पाटन मंडल में मनाई जयंती


पाटन। भाजपा पाटन मंडल द्वारा विश्राम  पाटन में एकात्म  मानवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज मनाई गई। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताएं एकात्म मानवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया ।  कार्यक्रम का संचालन सागर सोनी ने तथा आभार व्यक्त नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दामोदर चक्रधारी ने किया। इस अवसर कर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, पार्षद केवल देवांगन,  जितेंद्र निर्मलकर, केशव बंछोर, मिलन देवांगन, दामोदर चक्रधारी, सागर सोनी, विक्की बंछोर, दिलीप साहू, अनिकेत मिश्रा, आदित्य सावर्णी, देवेंद्र ठाकुर, गोवर्धन बिजौरा, योगेश सोनी, किरण बंछोर, योगेश सोनी, सहित अन्य मौजूद रहे।