कुंडा मंडल के गिरधारी कापा में दिनेश मिश्रा के उपस्थिति में मनाया गया पं दीनदयाल का जयंती


पंडरिया-सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मण्डल कुण्डा अंतर्गत ग्राम गिरधारी कापा में गुरुवार को कार्यक्रम के बूथ प्रभारी दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय का जयंती मनाया गया।भारतीय राजनीति में एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ के नेता भाजपा के अग्रदूत पं दीनदयाल उपाध्याय का जयंती कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा दिनेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र में माल्यार्पण कर व पूजा अर्चना पश्चात उनका जयंती मनाया गया।
इस अवसर पर्व प्रभारी दिनेश मिश्रा बूथ इकाई सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।