फिर सजेगा संगीत की महफिल पंडरिया


पंडरिया- नगर मे लगातार तीसरे वर्ष भी सिम्फनी म्यूजिकल ग्रुप एवं समस्त नगरवासी पंडरिया के तरफ से ” स्वरांजली 3.0″ का आयोजन रविवार को सामुदायिक भवन लोरमी रोड पंडरिया मे किया जा रहा है।
यह एक कराओके संगीत कार्यक्रम है,जो राज्य स्तरीय आयोजन होता है , इस वर्ष भी कबीरधाम जिले के आलावा   मुंगेली,बिलासपुर, बेमेतरा, गरियाबंद,कोरबा जिले के गायक कलाकार पंडरिया मे अपनी प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम सुबह के 9 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक चलता है।इस वर्ष लगभग 50 गायक / गायिकाओ ने अपना पंजीयन कराया है। आयोजको के द्वारा प्रस्तुति के लिये 2 राउंड निर्धारित किया गया है, पहला राउंड सोलो राउंड और दूसरा राउंड डुवेट का होगा।क्रमशः सभी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।प्रत्येक कलाकार के लिए हर राउंड मे 5.30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
शानदार तृतीय वर्ष भव्य एवं सुमधुर गीत गायन कराओके कार्यकम कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सुमधुर गीत गायन का आनंद उठाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
आयोजको के द्वारा सभी संगीत प्रेमियों  को आमंत्रित किया है वो आकर कलाकारों का उत्साह वर्धन करें और संगीत का आनंद ले। कार्यक्रम के आयोजक गण विकास शुक्ला पवन पाठक राजीव श्रीवास्तव और नीतू भट्ठ  ने कार्यक्रम के संबंध मे जानकारी प्रदान किया और बताया स्वरांजली  कार्यक्रम एक तरह का संगीत का मेला है जिस का इन्तजार साल भर से सभी कलाकारों को होता  है।