पांहदा में हुई हत्याकांड का हुआ खुलासा, चार आरोपित पकड़ाए, मंडई के दिन घटना को दिए थे अंजाम, पढ़िए पूरी खबर


पाटन । थाना अमलेश्वर क्षेत्र में घटित सनसनीखेज हत्या के मामले में दो आरोपी एवं दो अन्य अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया है। आपसी विवाद के वजह से आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू व प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद की गई है। एन्टी काईम एण्ड सायबर युनिट दुर्ग एवं थाना अमलेश्वर की संयुक्त कार्यवाही से सफलता प्राप्त हुई।

एसडीओपी पाटन हरीश पाटिल ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को ग्राम पांहदा थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत मेला मंडई दौरान मृतक उमेश यदु पिता पवन कुमार यदु उम्र 16 साल निवासी ग्राम पांहदा का शव सोसायटी के सामने मेन रोड के किनारे खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। जिस पर थाना अमलेश्वर में मर्ग क्रमांक 51/24 धारा 194 बी एन एस एस कायम कर जाँच में लिया गया। घटना स्थल निरीक्षण, शव परीक्षण एवं शॉट पी.एम रिपोर्ट में पी.एम. कर्ता चिकित्सक द्वारा होमीसाईडल लेख करने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 160/24 धारा 103 (1) बी एन एस पजींबद्ध कर विवेचना में लिया गया।