पाटन। सतनामी समाज पाटन और नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर पंथी नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा के शुरुआत के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की । विशेष रूप से तहसील सतनामी समाज के पूर्व अध्यक्ष सोहन बघेल, पार्षद पुरुषोत्तम कश्यप, नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे, लीलाधर वर्मा, , महेंद्र वर्मा, डॉ बीरेंद्र कौशिक, जनपद सदस्य आनंद बघेल सहित अन्य उपस्थित थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कुर्रे, मोती बघेल, देवेंद्र कुर्रे, तरुण बिजोर, महेंद्र वर्मा, आनंद बघेल, नीरज सोनी, प्रशांत शुक्ला, तिलक राट्रे, प्रमोद कुर्रे, डॉ शिव टंडन, निशांत त्रिपाठी, उत्तम जोशी, नेमीचंद, गोपाल देवांगन, केदार कश्यप, सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुरु उसे कहते है जो रास्ता बताते है। बाबा गुरु घासी दास जी ने हमें सत्य के मार्ग पर चलने का रास्ता बताया। जीवन आत्मसम्मान से परिपूर्ण होना चाहिए। समाज के सबका सम्मान बरकरार रहना चाहिए। जिस समय बाबा जी का जन्म हुआ उस समय समाज में बहुत ऊंचनीच छुआ छूत का चलन था। बाबा जी ने उस समय समानता का संदेश देते हुए कहा कि मानव मानव एक समान है। उन्होंने कहा की सत्य के रास्ता में चलना ही है उसका प्रतीक सफेद झंडा है। शांति का प्रतीक है सफेद ध्वजा। मन में शांत रहने से ही अच्छे काम होता है। जहां अशांति है वहां कर मारपीट, लड़ाई होती है। समाज में आज बहुत अशांति फैला हुआ है। भाजपा का सरकार खुद समाज में तनाव पैदा करने का काम हो रहा है। व्यक्ति तनाव है धान बेचने के लिए तनाव में है। धान बेचने में फोटो खींचने के लिए तनाव में है। वर्तमान में गुरु जी कुत्ता तलाश करने में लगे है।






