पाटन में  पंथी नृत्य स्पर्धा का आयोजन आज से , शाम पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि


पाटन। सतनामी समाज एवं नगर पंचायत पाटन में निवासरत लोगों के द्वारा 18 दिसंबर को गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती मनाई जाएगी । इस अवसर पर सुबह 12:00 बजे से शोभायात्रा एवं पंथी नृत्य की प्रस्तुति के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। दोपहर 4:00 बजे से अतिथि आगमन एवं उद्बोधन का कार्यक्रम होगा।  सभी कार्यक्रम जय स्तंभ चौक पाटन में आयोजित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले होंगे। अध्यक्षता सतनामी समाज पाटन के पूर्व अध्यक्ष सोहन बघेल करेंगे  विशेष अतिथि के  रूप में एस आई रायपुर जनक रातें एवं वार्ड  पार्षद मनोज कुर्रे, पूर्व पार्षद डोमन भारती सहित  समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे । इसी कड़ी में 20 दिसंबर से पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।  जय स्तंभ चौक पाटन में  5  बजे शुरू होंगे।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल जी मौजूद रहेंगे।  कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर पंचायत पाटन के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप करेंगे।  विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष संत राम कुर्रे ,तहसील सतनामी समाज पाटन के पूर्व अध्यक्ष सोहन बघेल, पूर्व अध्यक्ष चर्म शिल्पकार बोर्ड छत्तीसगढ़ तरुण बीजोर होंगे।   21 दिसंबर रविवार को 11:00 बजे पंथी नृत्य प्रतियोगिता का समापन होगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, श्रीमती निशा योगेश सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, युगल किशोर आदिल राज प्रधान मनवा कुर्मी समाज पाटन राज एवं समाजसेवी रोशन वर्मा के अलावा जनक राट्रे मौजूद रहेंगे।
पंथी नृत्य स्पर्धा  के पुरस्कार पुरूष वर्ग में
प्रथम पुरस्कार – 15000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार – 10000 रुपये
तृतीय पुरस्कार – 7000 रुपये
चतुर्थ पुरस्कार – 5000 रुपये
एवं सभी को प्रतीक चिन्ह।। पुरस्कार महिला वर्ग  प्रथम पुरस्कार – 10000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार – 7000 रुपये
तृतीय पुरस्कार – 5000 रुपये
सभी को प्रतिक चिन्ह दिया जाएगा।