कौही में मनाई जाएगी परमेश्वरी महोत्सव, कार्यक्रम की तैयारी में जुटे समाज के लोग, भव्य कलश यात्रा में बालिकाएं व महिलाएं होंगी शामिल


पाटन। ब्लॉक के ग्राम कौही में मंडल स्तरीय परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन 5 फरवरी को किया जा रहा है। कौही मंडल के ब्लॉक मोटीवेटर होम लाल देवांगन ने बताया कि कौही मंदिर प्रांगण में भव्य रुप से आयोजन की तैयारी की जा रही है। सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी ।यह कलश यात्रा भव्य रुप से होगी इसकी तैयारी समाज की बालिकाओं व महिलाएं कर रही है। इसके अलावा दोपहर को अतिथि सम्मान, उद्बोधन एवं प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज निगम मंडल के अध्यक्ष गिरीश देवांगन होंगे। अध्यक्षता जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुरानीक देवांगन करेंगे । विशेष अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, देवांगन समाज के पाटन ब्लाक अध्यक्ष मनोहर देवांगन, सरपंच मनोरमा टिकरिया ,जनपद सदस्य रमन टिकरिया, जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।