आग लगने से पैरावट व जैविक खाद जलकर खाक..कई घरों में बड़ी दुर्घटना टली


पंडरिया।नगर से सटे ग्राम मैनपुरा में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बबलू चन्द्राकर के पैरावट में आग लग गई,जिससे करीब 15 ट्रेक्टर से अधिक पैरा जलकर खाक हो गए,वहीं पास रखे लगभग 8 जैविक खाद से युक्त घुरूवा भी आग में जल गए।जिसकी किसानों को कृषि कार्य के लिए कुछ दिनों बाद बहुत अधिक जरूरत है।फायर ब्रिगेट द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया।कुछ देर बाद लगातार बिजली बंद होने के कारण पानी की कमी के चलते आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई तथा फायर ब्रिगेट वापस हो गयी।जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा देर तक आग को बुझाया गया।बताया जाता है कि यह आग पिछले तीन दिन पहले और लगी थी, जो पूरी तरह नहीं बुझी थी।जिसके चलते आग फिर से सुलग गई।आग में आर्थिक नुकसान के साथ सांप को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।पैरावट के जलने के साथ इसमें 6 से अधिक सांप की भी मौत जलने से हो गई।सरपंच प्रतिनिधि दिलेश साहू ने बताया कि बार-बार बिजली ट्रिपिंग के चलते आग बुझाने में परेशानी आयी,बिजली ट्रिपिंग के कारण पंप से पानी नहीं मिल पाया ।जिसके चलते आग पर नियंत्रण समय रहते नहीं किया जा सका।


बड़ी दुर्घटना टली-पैरावट में आग लगने पर समय पर बुझाने तथा हवा का दबाव नहीं होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।जहां पैरावट में आग लगी है,वहॉं कई घर स्थित हैं,जो कि खपरैल वाले लकड़ी से बने हुए हैं।आग की दिशा बदलने तथा बुझ जाने के कारण इन घरों में आग नहीं लगी।