मिडिल स्कूल दरबार मोखली में पालक शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन


पाटन।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली में पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि भोलाराम कौशिक विशेष अतिथि मदन लाल वर्मा उपस्थित रहे। प्रधान पाठक श्रीमती हीरा वर्मा ने शिक्षा से सम्बंधित शासन की विभिन्न योजनाओं से पालकों को अवगत कराया एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला गया ।उपस्थित पालकों ने अपने अपने विचार रखे और कहा कि  शाला  ही एक ऐसा स्थान है जहां भविष्य तैयार होता है पालकों ने कहा कि हमें अपने बच्चों को समय देना चाहिए उनके साथ समय बिताना चाहिए ताकि उनकी हर गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा सके ।
बच्चों के द्वारा महापुरुषों की जीवनी पर अपने विचार रखे एवं अंजली यादव ने दरबार मोखली के स्वतंत्रता  संग्राम सेनानी श्री घनाराम बंछोर के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे जितेंद्र बिंदेश्वर नीलाम ठाकुर दुलार जांगड़े पोषण एवं समस्त स्टाफ  आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक हीरा वर्मा के द्वारा किया गया।