विकास खंड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला डिघारी में पालक-शिक्षक मेघा बैठक का आयोजन किया गया




शासकीय प्राथमिक शाला डिघारी में पालक-शिक्षक मेघा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए  पालक, बालक और शिक्षक मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।शिक्षक-पालक मेगा बैठक के दौरान 12 बिंदुओं पर छात्र हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं, शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिये संचालित योजनाओं, अध्ययन-अध्यापन में आने वाली समस्याओं, सुचारू अध्यापन, बेहतर परीक्षा परिणाम,गुड पेरेंटिंग ,घर का वातावरण, छात्र दिनचर्या, नियमित उपस्थिति आदि पर विस्तार से चर्चा किया गया।
इस अवसर पर सरपंच प्रियालता महिपाल, उप-सरपंच भूपेश निर्मलकर, सांसद प्रतिनिधी द्वारिका सेन, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामकुमारी यादव, उपाध्यक्ष  गणेश्वर ठाकुर, प्रधान पाठक डोमन सिंह वर्मा,संध्या ठाकुर,  अनकेश्वर महिपाल,
मीना यादव पंच,
विपिन देशमुख, मेघनाथ यादव, दीपक यादव, ओंकार प्रसाद यादव, लाकेश्वर धीवर, राजेन्द्र सेन,  दामिनी सेन, मिनाक्षी वर्मा, निर्मला भाण्डेकर , चन्द्रिका देशमुख ,वर्षा ठाकुर, सोहराब गायकवाड़ आदि पालकगण उपस्थित थे।