शासकीय प्राथमिक एवम् मिडिल स्कूल सेमरिया में दिखा पालकों का उत्साह PTM में


शासकीय प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया, संकुल सेमरिया विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2025–26 का प्रथम मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ।शासन के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में मेगा पालक शिक्षक भर्ती का आयोजन अगस्त  माह के प्रथम सप्ताह में पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने,बच्चो के प्रगति से अवगत कराने ,आकलन करने के उद्देश्य से आयोजन किया जाना है,इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज हमारे संस्था में पालक शिक्षक बैठक आयोजित हुई, कार्यक्रम का संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सूर्यकान्त हरदेल ने किया,शाला परिवार के सदस्यों ने पालकों को सम्मान बैठक व्यवस्था में मंचासित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित,पुष्प अर्पित सरपंच श्री मती पुष्पलता बंजारे, उपसरपंच डॉक्टर दानी बंजारे, एसएमसी अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिकों,प्रधान पाठक के करकमलों से किया गया, मां शारदे की स्तुति,वंदना से वातावरण तैयार किया गया।सीएसी सूर्यकान्त हरदेल ने मेगा पालक शिक्षक बैठक के उद्देश्य,महत्ता बैठक की रूपरेखा,बच्चो के सर्वांगीण विकास पर विचार साझा किया।सभी शिक्षको को विषय बिंदु पर चर्चा करने के लिए बारी बारी से आमंत्रित किया गया।संतोष मनहर के द्वारा घर का वातावरण, छात्र दिनचर्या अनरजीत राय,बच्चे ने आज किया सीखा प्रधान पाठक कुलवंतीन चेलक, बच्चा बोलेगा बेझिझक भरत लाल साहू, अकादमिक प्रगति एवम् परीक्षा पर चर्चा कुलदीप कुमार देशमुख,बस्ता रहित शनिवार हेमशंकर देवांगन, आयु कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवम् पोषण सावित्री महिलांग,जाति, आय,निवास की जानकारी आरती देवांगन,न्योता भोजन कासीनाथ सिंह, प्रतियोगी परीक्षा, छात्रवृत्ति विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रधान पाठक मिताली दास एवम् सूर्यकान्त हरदेल, पॉक्सो एक्ट आरती देवांगन विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षण संतोष पात्रे एवम सीएसी ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान, पेडागोजी पर विचार साझा किया। एफएलएन बच्चो की शैक्षणिक स्तर आकलन पर कक्षा शिक्षको और पालकों के मध्य चर्चा परिचर्चा हुई।आज की बैठक में जन प्रतिनिधियों सहित 70 से अधिक पालकों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किए।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरिया के सरपंच श्री मती पुष्पलता मोहित बंजारे, उपसरपंच डॉक्टर श्री सतबोधी दानी बंजारे,सक्रिय कार्यकर्ता मोहित बंजारे,सक्रिय कार्यकर्ता श्री तारण पंडित सहित महिलाओं और पुरुषों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,प्रधान पाठक प्राथमिक मिडिल,समस्त शिक्षको की उपस्थिति रही,मेगा पालक शिक्षक बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।शिक्षक कुलदीप कुमार देशमुख ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया और निरंतर शाला में आने एवम् सहभागिता के लिए निवेदन किया।