रायपुर
पाटन तहसील के केसरा गांव निवासी परमानंद सिन्हा ने यूनिवर्सिटीज ग्रांटस कमीशन की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसम्बर2024 में अंग्रेजी विषय में सफलता मिली है। सिन्हा ने अंग्रेजी साहित्य में “विजय तेंदुलकर और आर के नारायण की चुनिंदा कृतियों में पितृसत्तात्मक निर्माण और पारिवारिक संरचनाएं” विषय में 2024 में पी-एच.डी. (डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि भी हासिल की है।
परमानंद सिन्हा ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवारजन और गुरुजनों को दिया है। उनके पिता नोहर राम सिन्हा खेती किसानी करते हैं। माता श्रीमती राधा सिन्हा गृहणी हैं एवं पिता जी के साथ खेती किसानी में मदद करती हैं। परमानंद सिन्हा की इस सफलता पर परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। वर्तमान समय मे सिन्हा शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाटन मे अतिथि प्राध्यापक के रूप मे कार्यरत हैँ।