पंडरिया-नगर के पाढ़ी मार्ग स्थित देवांगन समाज के भवन व मैदान में पांच दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन देवांगन समाज द्वारा किया गया। महोत्सव के प्रथम दिवस 30 दिसम्बर को कलश यात्रा,घट स्थापना,मूर्ति स्थापना,कथा परिचय व सेवा गीत हुआ।द्वितीय दिवस 31 दिसम्बर को सृष्टि उत्पति कथा,सात दानव वध कथा,सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली प्रतियोगिता रखी गई।कार्यक्रम के तीसरे दिन 1 जनवरी को दीपचंद,माता हरणी जन्म,विवाह कथा,विवाह कार्यक्रम,गोत्र उत्पत्ति कथा तथा सेवा गीत प्रस्तुत किये गए।कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस 2 जनवरी को गर्भ चरित्र,बड़की,छोटकी, मंझली माता जन्म कथा,चढोतरी व जगराता कार्यक्रम रखा गया।वहीं पांचवे व अन्तिम दिवस में शनिवार को सहस्त्र धारा,हवन महाआरती,शोभायात्रा,गंगास्नान,पुरुस्कार वितरण पश्चात भोग भंडारा के साथ महोत्सव का समापन हुआ।कार्यक्रम में ब्लाक के सभी देवांगन समाज के लोग शामिल हुए।प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम7 बजे तक कथा वाचक किशन राव द्वारा कथा वाचन किया गया।
*देर शाम तक निकली शोभायात्रा*-कार्यक्रम के अंतिम दिवस शनिवार को कार्यक्रम स्थल से शोभायात्रा निकाली गई ,जिसमें समाज के महिला,पुरुष,बच्चे सहित सभी लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।शोभायात्रा दोपहर 3 बजे कार्यक्रम स्थल से निकलकर महामाया चौक,समरूपारा,किल्लापरा,पुराना बस स्टैंड होते हुए गांधी चौक पहुंची।जिसके पश्चात मोदेराम चौक से कार्यक्रम स्थल पहुँचकर शोभायात्रा सम्पन्न हुआ।








