आशीष दास

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के कोंडागांव जिला इकाई की बड़ेडोंगर मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासन द्वारा उनकी मांग को पूरा करने के लिए पन्द्रह जून तक का समय दिया गया है। इसके बाद भी पूर्णकालीन की मांग पूरी नहीं होने पर स्कूल खुलने के साथ ही 16 जून से हड़ताल में चले जाने पर चर्चा हुई।
बता दें कि सोलह जून से नए शिक्षा सत्र की शुरूआत हो रहा है। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों की सफाई ठप्प हो जाएगी। स्कूल सफाई कर्मचारियों ने अंशकालीन से पूर्णकालीन करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया गया है। उनके द्वारा स्कूल खुलने के साथ ही सोलह जून से काम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।
इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी स्कूलों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों से सिर्फ दो घण्टे काम लिया
जा रहा है । इसके हिसाब से उनको वेतन दिया जाता है। जबकि दो घण्टे बाद उनको कोई काम नहीं मिलता। इसलिए सालों से पूर्णकालीन करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है इसके बाद भी शासन द्वारा उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर बस्तर संभाग के स्कूल सफाई कर्मचारी आंदोलन कर रहे है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमित मरकाम, सचिव भागेन्द्र बैध, उपाध्यक्ष घनश्याम निषाद, मीडिया प्रभारी बिसरू नेताम सहित संघ के पदाधिकारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।






