श्रीराम नवमी एवं प्राण प्रतिष्ठा जामगांव आर मे शामिल हुई – कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग

पाटन – विधानसभा के अंतर्गत आने वाले हृदय स्थल जामगांव आर मे 27 मार्च 2026 को भव्य श्री रामनवमी एवं प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर शामिल हुए कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग!

रामनवमी केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने का अवसर भी है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरे दिन भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान राम की आराधना करते हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां वे भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और आदर्श पति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि रामनवमी का पर्व लोगों को नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है।
रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। भगवान राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है

इस अवसर मे – कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, संदीप चंद्राकर,जीलोखन चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, नरेश केला, किशोर साहू, मनीष चंद्राकर, पूनेंद्र सिन्हा, रामकुमार चंद्राकर, लालेश्वर साहू, रवि सिन्हा, लुभम बंछोर,अभिषेक सेन,श्रीकांत चंद्राकर,रोशन वर्मा, कमलेश चंद्राकर, विनय चंद्राकर, मेघनाथ सागरवंशी, शंकर साहू, कमलेश यादव सहित समस्त रामभक्त उपस्थित रहे!