पाटन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाटन में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के प्राचार्य हरीश कुमार शर्मा द्वारा प्रशिक्षित विद्यार्थियों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य शर्मा ने बताया कि अब तक कुल 25 प्रशिक्षित विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग संबंधी वैधानिक जानकारी और लाइसेंस प्राप्त करना युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की सलाह दी। प्रशिक्षित बच्चों ने भी इस पहल के लिए संस्थान और प्राचार्य का आभार व्यक्त किया।







