पाटन: अमेरी बस्ती के पास खेत में भीषण आग,


पाटन।
अमेरी से जामगांव एम मार्ग पर अमेरी बस्ती के पास स्थित एक खेत में अचानक आग लग गई, जो धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करती जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगातार फैल रही है लेकिन चारो तरफ दीवार होने से आग फैलने का खतरा कम है। वही आग लगी है उस स्थल के पास कई बिजली के खंभे मौजूद हैं, जिनमें विद्युत सप्लाई भी चालू है। ऐसे में आग के बढ़ते दायरे के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
अंधेरे के बीच आग की लपटें और धुआं काफी भयानक दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे देखकर लोग दहशत में हैं। जिस स्थान पर आग लगी है वह चारों तरफ से बाउंड्री वाल से घिरी है। इस कारण आग बाहर जाने का संभावना कम है।