पाटन: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, हाइवा की चपेट में आया युवक, हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर का भागे, पुलिस जांच में जुटी


पाटन। दुर्ग पाटन मार्ग पर दैमार से पाटन के मध्य सड़क दुर्घटना में बीती रात एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक नेवई का रहने वाला है। पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक युवक हाइवा की चपेट में आया जिससे कि उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए।