पाटन। ग्राम पंचायत आगेसरा के होनहार युवक सोमन पटेल (18 वर्ष) का चयन अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय जल सेना (इंडियन नेवी) में हुआ है। उनके चयन की खबर से पूरे गांव में हर्ष का वातावरण है।
सोमन पटेल मेहनती एवं प्रतिभावान छात्र हैं। उनकी माता श्रीमती हेमलता पटेल ग्राम पंचायत आगेसरा की पंच हैं, जबकि उनके पिता कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। दो भाइयों में सोमन बड़े हैं और उनका छोटा भाई वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है।
सोमन की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत आगेसरा के युवा सरपंच श्री रमाकांत साहू ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी पंचगणों एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सोमन ने पूरे गांव का नाम गौरवान्वित किया है।
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि सोमन पटेल भारतीय नौसेना में उत्कृष्ट सेवाएं देकर क्षेत्र और परिवार का मान







