पाटन: प्रदर्शन कर अल्टीमेटम देने के बाद प्रशासन की कुंभकर्णी नींद खुली, जनकल्याण समिति के साथ की बैठक, पीएम आवास मामले में मिला सिर्फ आश्वासन, पढ़िए पूरी खबर

आज जनकल्याण समिति पाटन के नेतृत्व में sdm कार्यालय पाटन में sdm लवकेश ध्रुव और ceo जनपद पंचायत जागेंद्र साहू के साथ बैठक हुआ पाटन ब्लॉक के सभी पंचायत में मनरेगा कार्य स्वीकृत करने और नोडल अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास को अपात्र किए जाने पर आपत्ति जाहिर करते हुए अपनी बात रखी गई जिसमें एसडीएम पाटन ने बताया कि अभी वर्तमान में लगभग 71 गांव में कार्य स्वीकृत हो चुका है और शेष पंचायत में जल्द काम स्वीकृत कर दिया जाएगा साथ ही प्रधानमंत्री आवास में अपात्र किए गए हितग्राहियों के विषय में जिला पंचायत सीईओ और अपील अधिकारी योगिता देवांगन से चर्चा कर जल्द रास्ता निकालने आश्वासन दिया मनरेगा का लंबी भुगतान प्रारंभ कर दिए जाने की जानकारी ceo ने दिया साथ ही वृद्धा पेंशन निराश्रित पेंशन विकलांग पेंशन में केंद्र की राशि जारी कर दी गई है और राज्य का शेष है जो भी जल्द मिल जाएगा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष युगल आडील राकेश आदिल अशोक साहू ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि पंचायत को भरोसे में रखकर ही प्रधानमंत्री आवास को पात्र-पत्र करें और जल्द से जल्द हितग्राही मूलक कार्यों को गति दे प्रतिनिधि मंडल में सरपंच सेमरी बीरेंद्र ठाकुर कसही कुलदीप गायकवाड़ सोरम नरोत्तम गुजरा भूपेंद्र पहरी उपस्थित थे