पाटन। ग्राम तरीघाट में घर के अंदर खड़ी एक एम्बुलेंस में देर रात आग लगने से वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। एम्बुलेंस शिव कृपा एम्बुलेंस सर्विस की बताई जा रही है। घटना रात करीब 12 बजे के बाद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस घर के अंदर खड़ी हुई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात तत्व द्वारा वाहन में आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की जानकारी मिलते ही तत्काल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
आग इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस पूरी तरह जल गई। वाहन में रखी मेडिकल किट सहित अन्य जरूरी सामान भी आग की चपेट में आकर जलकर नष्ट हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सवाल यह है कि घर के अंदर खड़ी एम्बुलेंस में आग कैसे लगी? क्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है? घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।






