पाटन। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस का कार्रवाई लगातार जारी है। आईजी दुर्ग एवं एसपी दुर्ग के निर्देशानुसार पाटन एवं उतई पुलिस के द्वारा भी सुबह से ही गांव गांव में दबिश दी गई ।अवैध शराब विक्रेताओं तथा गांव में शांति भंग करने वाले और नशे का टेबलेट बेचने वालो पर भी कार्रवाई की गई। पाटन थाना प्रभारी अनिल साहू के द्वारा जानकारी दी गई की चार व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई वहीं एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते पाए गए जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । सभी को न्यायालय में पेश किया गया । उतई थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने बताया कि सुबह से जो कार्रवाई की गई उसमें चार लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । 10 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की गई । वहीं एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई । बता दे की दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सुबह। से ही आज दबिश दी गई । सेलूद सहित आसपास के गांव में शराब बिक्री मिलने की खबर पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई।







