पाटन विधानसभा को मिला दो सभापति, जिला पंचायत दुर्ग के समिति में नीलम और कल्पना को मिला स्थान


पाटन। जिला पंचायत दुर्ग में विभिन्न समिति का गठन आज किया गया। इनमें नीलम चंद्राकर को कृषि समिति का सभापति तथा कल्पना साहू को जल समिति का सभापति बनाया गया है। इन दोनों ही जिला पंचायत सदस्य को सभापति बनाए जाने पर सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बधाई दी है।