पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनकटटा में आज अटल डिजिटल सेवा केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रोशनी सोनु राय, उपसरपंच अजय सिंह राजपूत, पंच छत्रपाल सिंह राजपूत, रीना मानिकपुरी एवं ग्राम पंचायत के सचिव युगलकिशोर ठाकुर के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पंचगण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय एवं ऑनलाइन सेवाएं ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
केन्द्र के शुभारंभ से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे डिजिटल सुविधाओं की दिशा में ग्राम पंचायत का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।







