पाटन बीईओ ने किया बठेना स्कूल का औचक निरीक्षण,बच्चों से पूछे सवाल,आठवीं के बच्चों को उत्कृष्ट परिणाम लाने किया प्रेरित

पाटन।पाटन बीईओ देवांगन ने बठेना स्कूल का औचक निरीक्षण किया। शाला में बच्चों को गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पूछे एवं बच्चों के संतोषप्रद जवाब से खुश हुए। श्री देवांगन ने संविधान में हमारे अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बच्चों से जानकारी ली। शिक्षक नरोत्तम साहू द्वारा स्मार्ट क्लास, टीएलएम के माध्यम से पढ़ाई एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा के लिए कराये जा रहे तैयारी की तारीफ की।स्कूल में प्रिंट रीच बनाने नये दीवारों पर चार्ट एवं हैंगिंग टीएलएम लगाने की सलाह दी। कक्षा आठवी के बच्चों को नियमित पढ़ाई कर उत्कृष्ट परिणाम लाने प्रेरित किये। गणित के बोडमास नियम एवं गणितीय संक्रियाओं पर बच्चों से सवाल पूछे एवं बच्चों के जवाब से खुश हुए। विद्यालय के भौतिक संसाधनों एवं मध्यान्ह भोजन के बारे में प्रधान पाठक गजानंद बंछोर से जानकारी लिए तथा रसोईकक्ष में जाकर रसोईयों व बच्चों से चर्चा कर दिशा निर्देश दिए।