पाटन। कांग्रेस सरकार द्वारा लॉक डाउन के दौरान हो रही शराब बिक्री का विरोध के दौरान जाम गांव एम में शराब दुकान के शराब की लूट, डकैती का मामला दर्ज किया गया था । जिसमें भाजपा के वर्तमान सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक सहित तीनों मंडल अध्यक्ष लोक मणि चंद्राकर, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू और अन्य भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया गया था। आज कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई जिसमें माननीय न्यायालय ने सुनवाई के बाद सभी आरोपी को बाइज्जत बरी कर दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। यह जानकारी अधिवक्ता मिथलेश शुक्ला ने दी है।







