पाटन: सिकोला-सिपकोना के बीच बाइक सवार दुर्घटना का शिकार, अस्पताल में इलाज जारी

पाटन। सिकोला और सिपकोना के बीच बुधवार को एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन लाया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में घायल युवक का इलाज जारी है।

घायल युवक की पहचान योगेश कुमार, निवासी कुम्हारी के रूप में हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।