पाटन: जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया, सुरेंद्र साहू भरेंगे नामांकन,

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 4 में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र साहू के नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र क्रमांक 4 के जनपद सदस्य के निधन के बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है। चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न दल अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सुरेंद्र साहू लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी के लिए कार्य करते रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिलेगा। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र साहू जल्द ही अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।