पाटन: भाजपाई पहुंचे भगवान शंकर के शरण में, खारुन नदी में स्थित मंदिर परिसर में की साफ सफाई

पाटन।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आह्वान पर 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान के तहत रविवार को पाटन मंडल द्वारा विभिन्न जनजागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में ठाकुराइन टोला स्थित शिव मंदिर परिसर एवं टोला घाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा पाटन मंडल के मंडल प्रभारी संतोष सोनी तथा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर के सान्निध्य में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नेताओं ने कहा कि “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान के माध्यम से समाज में स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।