पाटन: ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत सिपकोना में भाजपा का जनसंपर्क


पाटन। भारतीय जनता पार्टी के ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत ग्राम सिपकोना में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर हितग्राहियों से मुलाकात की और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री निक्की योगेश भले, पाटन मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, केशव बंछोर, जनपद सदस्य श्रीमती भावना निषाद, पार्षद केवल देवांगन, विष्णु निषाद, चमार राय साहू सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है।