शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमेरी, विकासखंड पाटन ,जिला दुर्ग के गणित के शिक्षक मुकेश कुमार वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित होने के पश्चात पाटन विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र देवांगन और बीआरसीसी श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने भी सम्मानित किया ।इनके अथक मेहनत एवं विशेष तैयारी के परिणामस्वरूप स्कूल से अब तक 24 बच्चों के राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा, प्रयास परीक्षा एवं श्रेष्ठा जैसे परीक्षाओ में चयन हो चुका है ।गणित जैसे कठिन विषय को रोचक, सरल और जीवनोपयोगी बनाने के लिए नवाचारी कर अध्यापन कराते है। उन्होंने स्वच्छता, वृक्षारोपण, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है ।शिक्षा के क्षेत्र में 30 वर्षों से समर्पित है।इनके परिणामस्वरुप 2011 में पाटन ब्लॉक के श्रेष्ठ शिक्षक, 2023 में दुर्ग जिला के उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित हो चुके हैं। स्कूल के सभी कक्षाओं को शैक्षिक चार्टों और टीएलम से आकर्षक बनाया है। इनके विशेष प्रयास एवं मेहनत के कारण पूर्व विद्यार्थियों के सहयोग एवं स्थानीय लोगों तथा जनप्रतिनिधियों के मदद से स्कूल में सीमेंटीकरण, बाउंड्रीवॉल, स्पीच बॉक्स, कंप्यूटर ,वाटरकूलर ,मध्यान्ह भोजन के लिए थालियां, सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना, कलामंच निर्माण ,पंखे ,कूलर , एयरकूलर , खेलकूद सामग्री जैसे अनेक सुविधाए मिली है। स्कूल को इनके समर्पण एवं उपलब्धि के कारण कई बार मॉडल स्कूल एवं स्वच्छ विद्यालय के रूप में दर्जा मिले चुके हैं ।इस उपलब्धि पर पाटन एबीइओ श्री प्रदीप महिलांगे, श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, श्रीमती सविता महिलांगे और पाटन ब्लॉक के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बधाई दिए हैं।







