पाटन। सरपंच संघ के पाटन ब्लॉक अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने क्षेत्र की समस्त जनता को लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, मातर एवं भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि दीपावली सहित ये सभी पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। ये त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।






