पाटन: राखी के बड़े तालाब में तैरता मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी


पाटन। होली के दूसरे दिन सुबह ग्राम राखी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोग तालाब के पास टहलने पहुंचे थे। इसी दौरान पानी में एक शव तैरता दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि, मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।