पाटन। जामगांव आर थाना क्षेत्र में 24 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:35 बजे हुई। ग्राम भनसुली रेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार अशोक लीलैंड वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान ग्राम भरर निवासी 55 वर्षीय राधेश्याम साहू के रूप में हुई है। वह टेमरी से जामगांव लौट रहा था। बेटे और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) और मोटरयान अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।






