पाटन ब्रेकिंग: जनगणना 2026 को लेकर पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित, एसडीएम और तहसीलदार ने जारी किए निर्देश


पाटन: जनगणना 2026 की तैयारियों को लेकर पाटन में पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम लवकेश ध्रुव एवं तहसीलदार पवन ठाकुर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और सटीकता के साथ पूरा करना आवश्यक है।
बैठक में जनगणना के दौरान डेटा संकलन, समय-सीमा, और कार्यप्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सजगता के साथ करने के निर्देश दिए गए।